Kolkata Fire: कंकुरगाछी में सिलेंडर गोदाम में भीषण आग, दहशत के माहौल में घर छोड़कर भागे लोग…

 पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के न्यूटाउन के बाद कोलकाता जिले के कंकुरगाछी में दो जगह पर आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मानिकतला पुलिस स्टेशन इलाके के घोषबागान लेन में आग लग गई।

आग की भीषण घटना के बाद एक के बाद एक कई सिलेंडर फटे, जिसकी आवाज दूर तक सुनी गई। इस आग पर काबू पाने के लिए कम से कम 15 दमकल की गाड़ियां पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

एक के बाद एक फटे कई सिलेंडर

शुरुआती जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे यहां पर एक ऑक्सीजन सिलेंडर के गोदाम में आग लग गई। आग तेजी से कई गोदामों तक फैल गई, जिसमें बगल में एक प्लास्टिक स्क्रैप गोदाम भी शामिल था।

स्थानीय निवासियों का दावा है कि एक के बाद एक सिलेंडर के फटने से कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। जिससे लोग दहशत में आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *