हस्तरेखा शास्त्र: हथेली में दो भाग्य रेखाएं होना क्या दर्शाता है? जानिए इसका रहस्य…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

 हथेली पर बनने वाली भाग्य रेखा जीवन की कई महत्वपूर्ण घटनाओं को बताती हैं।

हाथ में भाग्य रेखा को देखकर व्यक्ति के भाग्य का पता चलता है। भाग्य रेखा व्यक्ति के जीवन की सफलता, असफलता, करियर में बदलाव और धन की स्थिति का पता लगाया जाता है।

लेकिन हाथ में दो भाग्य रेखा होने से व्यक्ति को शुभ-अशुभ दोनों तरह के परिणाम मिल सकते हैं।

हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को मिलने वाले परिणाम रेखाओं की स्थिति पर निर्भर करते हैं। जानें हाथ में दो भाग्य रेखाओं के होने से क्या फल मिलते हैं:

1. हाथ में दो भाग्य रेखा होने पर व्यक्ति के आय के दो स्रोत होते हैं। ऐसे लोगों को धन के मामले में भाग्यशाली माना जाता है।

जिन लोगों के हाथ में दोहरी भाग्य रेखा होती है, वे कला और शिल्प में अच्छे होते हैं। ऐसे लोग जीवन में खूब सफलता हासिल करते हैं।

2. लेकिन हर स्थिति में दोहरी भाग्य रेखा शुभ नहीं होती है। अगर किसी व्यक्ति के मणिबंध क्षेत्र से भाग्य रेखा निकलकर शनि पर्वत तक जाती है और समान अंतर में दूसरी भाग्य रेखी चल रही है तो ऐसे लोगों की आय से ज्यादा व्यय होता है।

3. अगर भाग्य रेखा समानांतर दूसरी भाग्य रेखा जीवन रेखा से शुरू हो रही है तो व्यक्ति को बड़ी धन हानि का सामना करना पड़ता है।

4. अगर भाग्य रेखा के समानांतर दूसरी भाग्य रेखा मस्तिष्क रेखा से प्रारंभ होती है, तो ऐसे व्यक्ति को कार्यों में बाधाओं या अड़चनों का सामना करना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति मानसिक तौर पर भी परेशानियों का सामना करते हैं।

5. हथेली में दोनों भाग्य रेखाएं अगर एकदम समान हों तो ऐसे व्यक्ति को आर्थिक रूप से सफलता मिलती है। अगर ये रेखाएं एकदम स्पष्ट और गहरी होती हैं, तो ऐसे लोगों के पास धन की अधिकता रहती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *