चैत्र अमावस्या पर होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें तर्पण, सूतक काल और अन्य महत्वपूर्ण बातें…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप) 94064 20131

 इस साल चैत्र अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। आपको बता दें कि एक महीने में दो ग्रहण लग रहे हैं।

मार्च में जहां 14 तारीख को चंद्र ग्रहण तो वही 29 मार्च को सूर्य ग्रहण लगेगा। आपको बता दें कि इस ग्रहण के कारण पितरों के तर्पण और सूतक काल आदि के बारे में लोगों में कंफ्यूजन होगा।

चैत्र अमावस्या पर इस बार शनिवार है, इसलिए इसे शनि अमावस्या भी कहते हैं। आपको बता दें कि इस दिन पितरों के तर्पण आदि किया जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि अमावस्या पर पितरों का तर्पण करने से पितर प्रसन्न हो जाते हैं। इस बार ग्रहण के कारण सूतक काल के बारे में अच्छे से जानना चाहिए।

दरअसल सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इस ग्रहण का कोई असर भारत में नहीं होगा।

इस ग्रहण के कारण पितरों का तर्पण भी अपने समय पर किया जा सकेगा। इस दौरान दान, तर्पण और पूजा के लिए कोई मनाही नहीं होगी।

आपको बता दें कि टाइम एंड डेट वेबसाइट के अनुसार भारत से बाहर 814 मिलियन लोग इस आंशिक सूर्य ग्रहण को देख सकेंगे।

सूर्य ग्रहण भारतीय समय अनुसार दोपहर 2:20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6.16 मिनट पर समाप्त होगा। 29 मार्च, 2025 को लगने वाला सूर्य ग्रहण उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के उत्तर-पूर्वी भाग, यूरोप और उत्तरी रूस से दिखायी देगा।

कनाडा, पुर्तगाल, स्पेन, आयरलैण्ड, फ्रान्स, यूनाइटेड किंगडम, डेनमार्क, जर्मनी, नॉर्वे, फिनलैण्ड और रूस से दिखायी देगा। अगले दिन चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं, उसमें भी ग्रहण का कोई असर नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *