केरल विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी की दूसरी सूची, 39 उम्मीदवारों के नाम घोषित…

केरल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।

कोल्लम सीट से बीजेपी ने डॉ. एन प्रताप कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है। कोंगद (Kongad) से रेनू सुरेश को टिकट मिला है।

केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP की दूसरी लिस्ट

Kerala Vidhan Sabha Election (2)
Kerala Vidhan Sabha Election (3)

केरल में 9 अप्रैल को चुनाव

राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च को केरल समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान किया। इस साल केरल के साथ ही पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में भी चुनाव होने हैं।

केरल में 9 अप्रैल को 140 सीटों पर मतदान होगा। केरल में हुई वोटिंग का रिजल्ट सभी राज्यों में हुए चुनाव परिणाम के साथ ही 4 मई को घोषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *