“बातचीत के लिए ही जिंदा छोड़ रखा है”, Donald Trump ने Iran को दी नई धमकी, Pakistan में जारी वार्ता के बीच बयान…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शनिवार (स्थानीय समय) को कहा कि वॉशिंगटन, ईरान को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने की इजाजत नहीं देगा।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के रवाना होने से पहले ट्रंप ने इस क्षेत्र में किसी भी तरह के ट्रांजिट शुल्क की अनुमति देने की संभावना को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “नहीं, हम इसकी इजाजत नहीं देंगे। यह अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र है। अगर वे ऐसा कर रहे हैं तो हम ऐसा होने नहीं देंगे।”

ईरान के प्रस्ताव की ट्रंप ने की आलोचना

ट्रंप की ये टिप्पणी तब आई है जब उन्होंने तेहरान की उस कथित प्रस्ताव की कड़ी आलोचना की, जिसमें होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर पारगमन शुल्क लगाने की बात कही गई थी।

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने ईरान की इस कोशिश की आलोचना की कि वह अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों का इस्तेमाल अपनी सौदेबाजी के लिए करना चाहता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने खुद को केवल इसलिए संयमित रखा है, ताकि बातचीत के लिए गुंजाइश बनी रहे।

‘बातचीत के लिए ही जिंदा छोड़ा हुआ है’

पोस्ट में यह लिखा था, “ऐसा लगता है कि ईरानियों को यह एहसास ही नहीं है कि उनके पास अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों का इस्तेमाल करके दुनिया से थोड़े समय के लिए जबरदस्ती वसूली करने के अलावा कोई और दांव नहीं बचा है। आज वे जिस एकमात्र वजह से जिंदा हैं, वह है बातचीत करना!”

एक अलग पोस्ट में उन्होंने ईरान की संचार रणनीति पर भी निशाना साधते हुए कहा, “ईरानी लोग ‘फर्जी खबरों वाले मीडिया’ और ‘जनसंपर्क’ को संभालने में, लड़ाई लड़ने की तुलना में कहीं ज्यादा माहिर हैं!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *