जांजगीर : कलेक्टर ने किया करनौद व सोंठी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण……

जांजगीर : कलेक्टर ने किया करनौद व सोंठी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

जांजगीर चाम्पा । कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम पंचायत करनौद व सोंठी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और धान खरीदी केंद्र में किसानों से खरीदे गए धान के बोरों को वजन कराकर जाँच की।

कई बोरों में निर्धारित मात्रा से कुछ कम वजन होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए खरीदी केन्द्र के प्रभारी को धान खरीदी कार्य पूरी ईमानदारी और पारदर्शी ढंग से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बारिश की संभावनाओं को देखते हुए तालपत्री की व्यवस्था करने और उठाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सिन्हा ने धान खरीदी केंद्र करनौद में किसानों से धान खरीदी के लिए दिए जाने वाले टोकन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया

Collector checked the weight of paddy

कि वे गड़बड़ी को सुधारें अन्यथा कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने कुछ बोरों में निर्धारित वजन से कम धान मिलने पर उपस्थित अधिकारियों को गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ग्राम सोंठी में भी कलेक्टर ने यहाँ रखे गए कई बोरों की जाँच तराजू में तौलवाकर की। वजन में धान की मात्रा सही मिलने पर इस केंद्र प्रभारी की प्रशंसा करते हुए

खरीदी कार्य में इसी तरह पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीदी केंद्र में उपस्थित अधिकारियों से अब तक किये गए धान की खरीदी, खरीदी व्यवस्था, कैप कवर, टोकन जारी करने संबंधी जानकारी ली

और अधिकारियों-कर्मचारियों को कहा कि धान खरीदी में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए, आपको जिस चीज की जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें ईमानदारी से करें।

14dl m 892 14122022 1 H@@IGHT 0 W@@IDTH 600

कलेक्टर सिन्हा ने धान खरीदी केंद्र में धान बेचने आये किसानों से भी चर्चा की और धान खरीदी, टोकन आदि व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। उन्होंने बारिश के संभावनाओं को देखते हुए

धान के उचित रखरखाव करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी खाद्य अधिकारी कौशल किशोर साहू, जिला विपणन अधिकारी सुनील सिंह राजपूत नायब तहसीलदार आस्था चंद्राकर भी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *