जांजगीर : अपर कलेक्टर ने किया छात्रावास का निरीक्षण……

जांजगीर : अपर कलेक्टर ने किया छात्रावास का निरीक्षण

कोरबा/ जांजगीर-चाम्पा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के तहत अपर कलेक्टर एस पी वैद्य ने बम्हनीडीह ब्लॉक के बिर्रा में संचालित कस्तूरबा गाँधी आवसीय विद्यालय का सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने विद्यालय के शौचालय में साफ-साफाई व्यवस्था, छात्राओं को भोजन के रूप में दिए जाने वाले चावल एवं सब्जी की गुणवत्ता की भी जांच की।

अपर कलेक्टर ने मेनू के अनुसार छात्राओं को पोषक आहार से संबंधित सब्जियां एवं समय पर नाश्ता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

12dl m 951 12122022 1 H@@IGHT 0 W@@IDTH 600

कस्तुरबा गांधी अवासीय विद्यालय बिर्रा का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे अपर कलेक्टर वैद्य ने विद्यार्थियों से चर्चा कर छात्रावास में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने छात्राओं के खेल-कूद सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। अपर कलेक्टर ने छात्रावास में किचन गार्डन विकसित करने के साथ छात्राओं के सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर उचित ध्यान देने के निर्देश अधीक्षिका श्रीमती पुष्पा पटेल को दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार आस्था चन्द्राकर भी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *