जम्मू सरकार अपने अधीन लेगी 215 स्कूल, प्रतिबंधित संगठन से जुड़ा था कनेक्शन…

जम्मू कश्मीर सरकार 215 स्कूलों को अपने नियंत्रण में लेने वाली है। इस बारे में आदेश जारी हो चुका है। यह सभी स्कूल फलाह-ए-आम ट्रस्ट द्वारा चला जा रहे थे।

जमात-ए-इस्लामिया का हिस्सा होने के चलते एफएटी पर बैन लग चुका है। जम्मू-कश्मीर सरकार के सेक्रेट्री राम निवास शर्मा ने इस बारे में आदेश जारी किया।

इस आदेश में कहा गया है कि 215 एफएटी-संचालित (फलाह-ए-आम ट्रस्ट) स्कूल, जिसे जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर चलाता है, इन्हें सरकार अपने नियंत्रण में ले लेगी।

इसमें कहा गया है कि खुफिया एजेंसियों ने कई स्कूलों की पहचान की है जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई)/फलाह-ए-आम ट्रस्ट (एफएटी) से जुड़े हुए पाए गए हैं।

आदेश में क्या
आदेश में लिखा है कि 215 ऐसे स्कूलों की प्रबंध समिति की वैधता समाप्त हो गई है या खुफिया एजेंसियों द्वारा उनके बारे में प्रतिकूल रिपोर्ट दी गई है।

इसे देखते हुए 215 स्कूलों की प्रबंध समिति को संबंधित जिला मजिस्ट्रेट/उपायुक्त द्वारा अपने नियंत्रण में ले लिया जाएगा।

आदेश के मुताबिक उचित सत्यापन के बाद इन स्कूलों के लिए यथासमय एक नई प्रबंध समिति का प्रस्ताव करेंगे। इन स्कूलों में कश्मीर घाटी के हजारों छात्र पढ़ते हैं, जिनमें से अधिकांश गरीब परिवारों से हैं।

पहले भी सरकार के नियंत्रण में रहे स्कूल
वैसे यह पहली बार नहीं है जब जमात-ए-इस्लामी से जुड़े एफएटी स्कूलों पर प्रतिबंध लगाया गया है या सरकार ने उन्हें अपने नियंत्रण में लिया है।

लगभग तीन दशक पहले, सरकार ने जमात द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों पर प्रतिबंध लगा दिया था और सभी शिक्षकों को सरकारी स्कूलों में समायोजित कर दिया था।

2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से, जमात को पहले ही प्रतिबंधित कर दिया गया है और जम्मू-कश्मीर में उसकी संपत्तियां कुर्क कर ली गई हैं।

2019 में पहली बार जमात पर बैन
भारत सरकार ने 2019 में जमात पर आतंकी समूहों से संबंध का हवाला देते हुए पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया था। इस पर पहली बार 1975 में और फिर 1990 में कश्मीर में आतंकवाद की शुरुआत में प्रतिबंध लगाया गया था।

लोकसभा चुनावों में, कई जमात समर्थकों ने मतदान किया था, हालांकि, 1987 के बाद पहली बार पिछले विधानसभा चुनावों में जमात समर्थित उम्मीदवारों ने स्वतंत्र उम्मीदवारों के रूप में चुनाव लड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *