फेमस कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav News) इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन पर 9 करोड़ रुपये का कर्ज है जिसे न चुका पाने के चलते उन्हें जेल जाना पड़ा।
अब फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलिब्रिटीज उनकी मदद कर रहे हैं। हाल ही में, प्रियदर्शन ने भी राजपाल की मदद की है।
राजपाल यादव ने प्रियदर्शन के साथ कई फिल्मों में काम किया है। प्रियदर्शन की एक अपकमिंग फिल्म में भी राजपाल की अहम भूमिका है।
इस फिल्म के लिए उनकी फीस पहले से ही डिसाइड हो गई थी, लेकिन एक्टर के बुरे वक्त को देखते हुए उनकी फीस को बढ़ा दिया गया है।
प्रियदर्शन ने बढ़वाई राजपाल की फीस
मिड-डे के साथ बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा, “मैं राजपाल को 20 साल से ज्यादा समय से जानता हूं। मैंने उन्हें पहली बार साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म जंगल में देखा था और उनकी परफॉर्मेंस देखकर हैरान रह गया था। उनके साथ मेरी पहली फिल्म मालामाल वीकली (2006) थी और उसके बाद उन्होंने मेरी ज्यादातर फिल्मों में काम किया है।”
राजपाल यादव के साथ क्या हुआ है?
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये कर्ज मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। हाल ही में, पैसे न चुका पाने के चलते राजपाल ने खुद को सरेंडर कर दिया था। यह मामला 16 साल पुराना है।
दरअसल, उन्होंने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘अता पता लापता’ मूवी के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। मगर उनकी फिल्म सुपरफ्लॉप हो गई थी जिसके बाद वह पैसे नहीं चुका पाए।
यही 5 करोड़ का लोन ब्याज और जुर्माने के साथ 9 करोड़ रुपये का हो गया। अब राजपाल यादव की मदद करने के लिए इंडस्ट्री आगे आई है।
अजय देवगन, सलमान खान समेत कई प्रोड्यूसर्स और स्टार्स ने राजपाल यादव की मदद की है। कुछ ने उन्हें अपकमिंग फिल्में और सीरीज भी ऑफर की हैं।