जगदलपुर : बादल छाये रहने से ठंड का असर हुआ कम, न्यूनतम तापमान में वृद्धि…..

जगदलपुर : बादल छाये रहने से ठंड का असर हुआ कम, न्यूनतम तापमान में वृद्धि

जगदलपुर। शहर में नवंबर माह के प्रारंभ होते ही ठंड का असर देखा गया, 16 से 18 नवंबर तक जगदलपुर शहर में ठंड अधिक रहा लेकिन 19 से 22 नवंबर को बादल छाये रहने के कारण ठंड का असर कम हो गया।

मंगलवार को सुबह प्रथम पहर में आसमान में बादल छाए रहे। सुबह कोहरे से गांव और शहर डूबा रहा लेकिन 10 बजे के बाद आसमान खुलने से और बादल छाए रहने के कारण ठंड का असर कम हो गया।

untitled design 2021 11 16t105433581 1638767631

 

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर से मिली जानकारी के मुताबिक, न्यूनतम तापमानों में बस्तर संभाग के चिन्हांकित क्षेत्रों में वृद्धि दर्ज की गई। शेष बस्तर संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए।

मौसम शुष्क रहने की संभावना है, प्रात: आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। जगदलपुर में अधिकतम तापमान 30.3 डिसे. दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिसे. अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 16.4 डिसे. दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिसे. अधिक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *