गाजा पट्टी पर इजरायली एयरस्ट्राइक, सात की मौत; कई घायल…

गाजा पट्टी में शनिवार को हुए इजरायली हवाई हमलों में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार पहला हमला मध्य गाजा के बुरेज कैंप में एक पुलिस चौकी पर हुआ, जिसमें छह लोगों की जान गई।

वहीं दूसरा एयरस्ट्राइक उत्तरी इलाके बीत लाहिया में किया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पहले हमले में मारे गए लोगों में कितने पुलिसकर्मी थे।

इजरायली सेना ने बयान जारी कर कहा कि बुरेज में यह कार्रवाई तब की गई जब हमास के सदस्य उस सीमांकन रेखा के पास पहुंच गए थे, जो गाजा के उस हिस्से को दर्शाती है जिस पर इजरायल का नियंत्रण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *