इजरायली मीडिया ने दावा किया है कि उसकी सेना ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को निशाना बनाया है। साथ ही यह भी कहा है कि यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी मौत हुई है या वे घायल हुए हैं।
ईरान ने लारीजानी पर किसी भी हमले की रिपोर्टों पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। ये रिपोर्टें ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव के उस संदेश के एक दिन बाद आईं, जिसमें उन्होंने मुस्लिम जगत से कहा था कि अमेरिका और इजरायल के खिलाफ इस लड़ाई में तेहरान अटल है।
मुस्लिम देशों का समर्थन न मिलने पर की थी निराशा व्यक्त
लारीजानी ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि जब ईरान पर हमला हुआ तो उन्हें मुस्लिम-बहुल देशों से अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। उन्होंने सोमवार को कहा, “ईरान पर धोखे से अमेरिकी-इजरायली हमला किया गया, जो बातचीत के दौरान हुआ था और जिसका मकसद ईरान को तबाह करना था। इस हमले के कारण इस्लामी क्रांति के महान और आत्म-बलिदानी नेता के साथ-साथ कई नागरिकों और सैन्य कमांडरों को शहादत मिली।”