इजरायल ने तेहरान यूनिवर्सिटी पर किया हमला, IDF का दावा-कैंपस में IRGC के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना…

इजरायल ने मध्य तेहरान में स्थित इमाम हुसैन यूनिवर्सिटी पर बड़ा हमला किया है।

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) का कहना है कि उसने यूनिवर्सिटी के अंदर मौजूद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एक सैन्य सुविधा पर हमला किया है।

IDF का कहना है कि इस यूनिवर्सिटी को जिसे IRGC के मुख्य सैन्य बुनियादी ढांचा स्थलों में से एक बताया गया है, इस पर नागरिकों की आड़ में हथियारों के अनुसंधान और विकास के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

तेहरान में यूनिवर्सिटी पर बड़ा हमला

IDF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ये IRGC की मुख्य मिलिट्री यूनिवर्सिटी है। इजरायली सेना ने पहले भी हमलों में इस स्थल को निशाना बनाया है।

IDF का दावा है कि इस हमले में उस स्थल के कई मुख्य हिस्सों को निशाना बनाया गया, जिनमें बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण के लिए इस्तेमाल होने वाली भूमिगत विंड टनल, रासायनिक हथियारों के अनुसंधान में शामिल बताया जाने वाला एक रसायन केंद्र, और हथियारों के विकास से जुड़ा एक केंद्रीय इंजीनियरिंग परिसर शामिल हैं।

इजरायली सेना का कहना है कि इस यूनिवर्सिटी का IRGC के साथ सीधा जुड़ाव है और उसकी सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने में इस यूनिवर्सिटी की भूमिका ही इसे हमारा मुख्य निशाना बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *