ईरान का ‘मेगा प्लान’ उजागर: अमेरिका तक पहुंचने वाली मिसाइल की तैयारी, United States Congress में गूंजा मुद्दा…

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान जल्द ही एक ऐसी मिसाइल बना लेगा, जो अमेरिका तक मार कर सकती है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है और युद्ध का खतरा मंडरा रहा है।

हालांकि इस खतरे को टालने के लिए कूटनीतिक प्रयास भी जारी हैं। अमेरिकी संसद में मंगलवार को अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी जनता को बताया कि उनका देश ईरान के खिलाफ क्यों हमला कर सकता है। उन्होंने कहा कि तेहरान ऐसी मिसाइलों पर काम कर रहा है, जो जल्द ही अमेरिका तक पहुंच सकती हैं।

दावे का अमेरिका ने नहीं किया समर्थन

हालांकि इस दावे का अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट समर्थन नहीं करती है। अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी की 2025 की एक गोपनीय रिपोर्ट के बारे जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बताया कि इस आकलन रिपोर्ट के अनुसार, ईरान को अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) को विकसित करने में 2035 तक का समय तक लग सकता है।

जबकि व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अन्ना केली ने कहा राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से जताई गई गंभीर चिंता एकदम सही है, क्योंकि अमेरिका की मौत का नारा लगाने वाले इस देश के पास अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *