ईरान की ‘बेबी बम’ रणनीति: होर्मुज में मिनी पनडुब्बियों का जाल, समुद्र में ही मचा सकती है तबाही; मुकाबला आसान नहीं…

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 39वां दिन है।

इजरायल और अमेरिका मिलकर लगातार ईरान पर हमला कर रहे हैं। वहीं ईरानी सेना भी खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रही है।

मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध के मध्य में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज है।

ईरान इसे अपनी सबसे बड़ी ताकत के रूप में देख रहा है। इस जलमार्ग में ईरान ने कई मिनी पनडुब्बी तैनात की हुई हैं। ये पनडुब्बी समुद्र की गहराई में छिपी हुई हैं।

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछाया जाल

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान ने बेबी पनडुब्बियां तैनात की हुई हैं। इनमें से 20 से ज्यादा पनडुब्बियां पूरी तरह एक्टिव हैं।

 ईरान की ये पनडुब्बियां काफी छोटी हैं, लेकिन उतनी ही घातक साबिक हो सकती हैं। इस जलमार्ग में ये बेबी पनडुब्बियां अमेरिकी सेना के लिए घातक बन सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *