अबू धाबी मीडिया ऑफिस के अनुसार गुरुवार को मिसाइल के मलबे से हुई घटना में मारे गए दो लोगों में एक भारतीय नागरिक शामिल है।
इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी है। UAE में मरने वाले लोगों की संख्या अब 11 तक पहुंच गई है।
मिसाइल के मलबे से एक भारतीय की मौत
अबू धाबी मीडिया ऑफिस के X पर एक पोस्ट में, अधिकारियों ने बताया कि घायल हुए तीन लोग अमीराती, जॉर्डन और भारतीय नागरिक थे।
बता दें कि युद्ध के मौजूदा दौर में खाड़ी क्षेत्र में नागरिकों पर हुए सबसे गंभीर हमलों में से एक इसे माना जा रहा है।
जानकरी के अनुसार, यह घटना स्वेहान स्ट्रीट पर हुई। जब ईरानी हमले को UAE की हवाई सुरक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया। इस दौरान एक बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोक लिया गया।
रोकी गई मिसाइलों का मलबा जब सड़क पर गिरा तो उसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
UAE आने वाले खतरों के लिए पूरी तरह तैयार : रक्षा मंत्रालय
UAE के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बुधवार तक 166 लोग घायल हुए थे। इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि हवाई सुरक्षा प्रणाली ने अब तक कुल 357 बैलिस्टिक मिसाइलों, 15 क्रूज़ मिसाइलों और 1,815 ड्रोन को रोका है।
वहीं आगे आने वाले खतरों का मुकाबला करने के लिए वे लोग पूरी तरह से तैयार है।