ट्रंप के युद्धविराम संबंधी दावे को ईरान ने खारिज किया, कहा-यह पूरी तरह झूठा और निराधार है…

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के उस बयान को ‘झूठा और निराधार’ बताया है जिसमें उन्होंने तेहरान के युद्धविराम की मांग करने की बात कही थी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने आज बुधवार को ट्रुथ सोशल पर पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया था कि ईरान ने अमेरिका के सामने सीजफायर की गुहार लगाई है। लेकिन ईरान ने ट्रंप के सभी दावों को खारिज कर दिया है।

ट्रंप ने ईरान के सामने रखी थी शर्त

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा था, ‘ईरान के नए शासन के राष्ट्रपति, जो अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में कहीं कम कट्टर और कहीं अधिक बुद्धिमान हैं, उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका से युद्धविराम का अनुरोध किया है।’

ट्रंप ने आगे लिखा, ‘हम युद्ध रोकने पर तभी विचार करेंगे, जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह से खुला, स्वतंत्र और सुरक्षित हो जाएगा, तब तक हम ईरान को पूरी तरह से तबाह कर देंगे या जैसा कि कहा जाता है, उसे वापस ‘पाषाण युग’ में धकेल देंगे।’

ट्रंप के बयान के बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि वह ईरान के नए नेतृत्व के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है। विश्वास है कि जल्द ही एक समझौता हो जाएगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है, अमेरिका ईरान के नए नेताओं के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है और इसमें काफी प्रगति हुई है। राष्ट्रपति को विश्वास है कि जल्द ही समझौता हो जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि अगर समझौता नहीं होता है, तो इसके क्या परिणाम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *