IndiGo के Kolkata से Shillong जा रहे विमान में बम की धमकी से हड़कंप, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया…

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शिलांग जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E3074) में बम होने की खबर मिली।

दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट (6E3074) सुबह 9:15 बजे कोलकाता से शिलांग के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार थी। इसी दौरान विमान के टॉयलेट कंपार्टमेंट में क्रू मेंबर्स को एक संदिग्ध कागज मिला, जिस पर ‘बम’ होने की बात लिखी थी।

इसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने इंडिगो फ्लाइट की जांच शुरू की। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं।

बम की अफवाह

इस घटना को लेकर कोलकाता एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा, “कोलकाता से शिलांग जा रही इंडिगो 6E3074 में बम की अफवाह है, जिसे कोलकाता एयरपोर्ट से सुबह 9:15 बजे निकलना था। एयरक्राफ्ट को आइसोलेशन बे में ले जाया गया है।

बोर्डिंग के दौरान, क्रू मेंबर्स को एयरक्राफ्ट के टॉयलेट कम्पार्टमेंट के अंदर एक कागज मिला, जिस पर लिखा था कि एयरक्राफ्ट के अंदर बम है। इसके तुरंत बाद, यात्रियों को एयरक्राफ्ट से उतार लिया गया। चेकिंग चल रही है।”

एक ऑफिशियल बयान में कहा गया कि शिलांग जाने वाले एक एयरक्राफ्ट को शनिवार को कोलकाता एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जब उसमें हाथ से लिखा एक नोट मिला जिसमें दावा किया गया था कि प्लेन में बम रखा गया है।

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने कहा कि हाथ से लिखा यह नोट सुबह क्रू मेंबर में से एक को टॉयलेट के अंदर मिला। एयरक्राफ्ट की पूरी तरह से तलाशी ली जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला है।

स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के मुताबिक सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *