अमेरिका ये आए एक टूरिस्ट ने भारतीय हेल्थकेयर की खूब तारीफ की है। अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर चार्ली इवांस ने हेल्थकेयर को वेस्टर्न सिस्टम की तुलना में बहुत बेहतर बताया है।
इवांस ने कहा भारत में इलाज काफी आसानी से मिल जाता है। इस अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर ने भारतीय हेल्थकेयर की तारीफ करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पोस्ट किया है, जो कि अब वायरल हो गया है।
‘भारत में अस्पताल जाना बहुत आसान’
इवांस ने वीडियो में कहा, ‘मैं एक अमेरिकी हूं और पिछले 148 दिनों से भारत में रह रहा हूं। पिछले हफ्ते मैं दो बार हॉस्पिटल गया हूं। मैं आपको बताऊंगा कि क्या हुआ और इंडियन मेडिसिन वेस्ट की मेडिसिन से कहीं बेहतर क्यों है।’
इवांस ने बताया, राजस्थान में अपनी ट्रिप के कुछ हफ्ते बाद मैं बीमार पड़ गया था। मुझे लगा कि सिर्फ गले में खराश है, इसलिए ऋषिकेश लौटने तक कोई दवा नहीं ली और न ही अस्पताल गया, जो एक बड़ी गलती थी, क्योंकि भारत में अस्पताल जाना बहुत आसान है।
इवांस को मिला बेहतर इलाज
इवांस ने आगे बताया, ‘मैं फार्मेसी गया और मुझे ये योगी कंठिका गोलियां मिलीं। USA में ये नहीं हैं, लेकिन ये बहुत बढ़िया हैं। मैं इन्हें अपने गले में खराश के लिए इस्तेमाल कर रहा हूं।’
इवांस ने इसके बाद एक टॉफी दिखाते हुए बताया, ‘दूसरी चीज ये कफ ड्रॉप्स हैं, बिल्कुल जबरदस्त। USA में ये हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इनमें इस्तेमाल होने वाले इंग्रीडिएंट्स कहीं बेहतर हैं।’
इवांस ने उन आयुर्वेदिक दवाओं की तारीफ की जो ज्यादातर लोगों के घरों में होती हैं, जिनसे बीमारियों में मदद मिलती है। इसे लेकर इवांस ने कहा कि भारतीय लोग हेल्थ को लेकर जागरुक हैं।
‘भारतीय दवा सच में चमत्कारी हैं’
इवांस ने भारतीय हेलथकेयर की तारीफ करते हुए कहा, ‘इंडियन दवा सच में चमत्कारी हैं। इंडिया में पहली बार बीमार हुआ, और वाह क्या आंखें खोलने वाला अनुभव था!’
इवांस ने आगे कहा, ‘आरामदायक घरेलू नुस्खों से लेकर, आयुर्वेद और मॉडर्न दवाओं तक, सबने मिलकर मुझे जल्दी ठीक कर दिया। इंडियन दवाओं के लिए शुक्रगुजार हूं!’