राजस्थान में हैवानियत: संतान का लालच देकर तांत्रिक ने महिला से दुष्कर्म किया, धर्म परिवर्तन के लिए भी डाला दबाव…

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक तांत्रिक ने संतान प्राप्ति के इलाज के बहाने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया और मतांतरण का दबाव बनाया।

आरोपित ने तंत्र-मंत्र और जादू-टोने का भय दिखाकर महिला को जाल में फंसाया और लगभग छह महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता पिछले एक वर्ष से संतान न होने के कारण परेशान थी। मकान मालकिन के जरिये उसकी मुलाकात तांत्रिक जानिसार उर्फ सोनू (44) से हुई।

आरोपित ने तंत्र-मंत्र से बच्चा होने का दावा किया और ताबीज देने के बहाने पीड़िता के घर में अपनी जगह बना ली। करीब छह महीने पहले आरोपित ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अपनी कथित तांत्रिक शक्तियों से डराकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपित ने उस पर मत परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया। हिंदू संगठनों के दबाव डालने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *