सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक – छत्तीसगढ़):
धमतरी- बहुजन समाज पार्टी कुरुद विधानसभा कमेटी की संगठन समीक्षा बैठक ग्राम कचना में रखी गई।
संगठन समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से बहुजन समाज पार्टी छग प्रदेश प्रभारी मनीष आंनद, छग बहुजन समाज पार्टी प्रदेशाध्यक्ष श्याम टंडन, केडी टंडन जोन प्रभारी रायपुर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
बसपा प्रदेश प्रभारी मनीष आंनद ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जाकर पार्टी संगठन, सेक्टर कमेटी, बूथ कमेटी बनाने के काम में लग जायें। सत्ता से ही सभी समस्याओं का निदान किया जा सकता है।
बसपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को तय समय-सीमा के अंदर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बड़े पैमाने पर आज अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों पर प्रदेश में अन्याय अत्याचार बढ़ रहा है।
छत्तीसगढ़ सरकार पूंजीपतियों, धन्नासेठों की सरकार है।
ये सरकार अमीर को और अमीर गरीब को और गरीब बनाने का काम कर रही हैं, बसपा नेता आशीष रात्रे ने कहा कि आज छग प्रदेश अपराध का गढ़ बनता जा रहा है, बड़े पैमाने पर नशाखोरी, चोरी डकैती, अवैध रेत खनन व चाकूबाजी की घटनाएं आम हो रही है।
सरकार सुशासन तिहार के नाम पर ख़ुद की नाकामियों को ढंकने का काम कर रही है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से आरपी. संभाकर जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष प्रदीप जांगड़े, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद गुप्ता, प्रेमलाल कुर्रे कोषाध्यक्ष, जिला महासचिव देवप्रसाद बांधे, दीपक कोषरे, विधानसभा उपाध्यक्ष राज जोशी, हिमांशु बंजारे, प्रकाश सोनवानी सेक्टर अध्यक्ष, सेक्टर महासचिवगण नरेंद्र भारती, मेघनाथ बघेल, कलीराम बघेल, एनपी जोशी, मोहन निषाद, संत कुमार मारकंडेय, शीत कुमार बंजारे, राहुल टंडन, हेमराज डाहरे, मनीष मारकंडेय, कालेश्वर रात्रे, केशवदास सोनवानी, प्रभात जोशी, कमल नारायण मारकंडेय, शिवरतन यादव, बालाराम चन्द्राकार, गौतम चक्रधारी, गोलू साहू, कृष्णराव मारकंडेय, खिलावन चतुर्वेदी, प्रेमलाल मिरे, ईश्वरी मिरे, कमलेश छेकर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।