खानपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चार तमंचे तथा 40 कारतूस बरामद हुए हैं।
पकड़े गए आरोपित का नाम शमशेर निवासी करणपुर थाना खानपुर है। आरोग्य खेत पुरकाजी से लेकर आए थे और पथरी में इसकी डिलीवरी होनी थी। जबकि कार्रवाई के दौरान एक आरोपित मौके से फरार हो गया।