“अब संयम खत्म, दोबारा हमला हुआ तो बख्शेंगे नहीं” – ईरान की इजरायल को सख्त चेतावनी…

 मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। दोनों एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं।

इस बीच ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने इजरायल को चेतावनी दी है कि अगर ईरान के ऊर्जा ठिकानों या बुनियादी ढांचे को दोबारा निशाना बनाया गया, तो तेहरान ‘जीरो रिस्ट्रेंट’ यानी शून्य संयम की नीति अपनाएगा।

दरअसल, ईरानी विदेश मंत्री अराघची का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान द्वारा कतर के रास लाफान गैस संयंत्र पर किए गए हमले ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है।

इस हमले से कतर की एलएनजी निर्यात क्षमता में 17 प्रतिशत की गिरावट की संभावना है। जिससे यूरोप, एशिया और अन्य देशों तक ऊर्जा आपूर्ति ठप होने का खतरा मंडरा रहा है।

ईरान के विदेश मंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब संयम का समय खत्म हो चुका है और दोबारा हमला किया तो छोड़ेंगे नह अगली जवाबी कार्रवाई बेहद भयानक होगी।

अभी तक की कार्रवाई सिर्फ ट्रेलर

ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने इजरायल को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि हाल के दिनों में ईरान ने जो भी सैन्य कार्रवाई की है, वह उसकी असली ताकत का महज एक छोटा सा हिस्सा यानी ‘ट्रेलर’ था।

उन्होंने साफ किया कि ईरान ने अब तक खुद को केवल इसलिए रोक रखा था क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव कम करने की अपील की जा रही थी।

अगर हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर पर दोबारा हमला हुआ, तो हम जरा भी संयम नहीं बरतेंगे। इस युद्ध को खत्म करने के लिए हमारे नागरिक ठिकानों को हुए नुकसान का समाधान होना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *