संसद के बजट सत्र के 9वें दिन लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सकता है…

 संसद के बजट सत्र के दौरान लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है। आज भी लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया और इसकी कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि नियम से बोलने का हक सभी को है। सदन गतिरोध और नारेबाजी करने के लिए नहीं है।

वहीं यह भी कहा जा रहा है कि विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ सकता है। विपक्ष के सांसदों ने ‘राहुल गांधी को बोलने दो’ के नारे लगाए और हंगामा किया।

विपक्षी नेताओं की संसद में बैठक

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के नेताओं की सदन में बैठक हुई, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।

साथ ही कांग्रेस पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी को अगर सदन में बोलने दिया जाएगा तो सदन चलेगा नहीं तो संसद में हंगामे के आसार हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद पहुंचे। इस दौरान एक सवाल के जवाब में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कौन कहता है कि आज सदन नहीं चलेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *