अमेरिका को टैरिफ से कितने करोड़ों का फायदा होगा? दावोस में ट्रंप ने सब कुछ साफ-साफ बता दिया…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका को टैरिफ राजस्व से लगभग 600 अरब डालर प्राप्त होंगे। अगले साल यह राशि और भी अधिक होने की उम्मीद है।

वह दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अमेरिका में आ रहे निवेश में तीव्र वृद्धि पर भी प्रकाश डाला।

‘अमेरिका में जमकर आ रहा निवेश’

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में निवेश का स्तर अभूतपूर्व है। टैरिफ का उद्देश्य देश की रक्षा करना है, जिसका वर्षों से दुरुपयोग किया जा रहा था। उन्होंने देश में हो रहे कार्पोरेट निवेशों के पैमाने के बारे में भी जानकारी दी।

‘एपल कर रहा 650 अरब डॉलर का निवेश’

उन्होंने बताया कि एपल 650 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है, जिसे उन्होंने एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि टोयोटा ने अमेरिका में निवेश करने की योजना की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *