ईरान के शाहेद सीरीज के ‘कामिकेज’ ड्रोन (जैसे शाहेद-131 और 136) कम लागत वाले लेकिन बेहद प्रभावी हथियार हैं।
इनमें ईंधन बचाने वाला इंजन, मामूली रडार से बचने की क्षमता और 40-50 किलोग्राम का वॉरहेड होता है। ये ड्रोन मात्र 20,000 से 50,000 अमेरिकी डॉलर में बड़े पैमाने पर बनाए जा सकते हैं, जिससे एयर डिफेंस सिस्टम को तोड़ना आसान हो जाता है।
सस्ते ड्रोन बड़ी तबाही
ये ड्रोन ईरान की रणनीति का मुख्य हिस्सा हैं, जो अमेरिका-इजरायल के हमलों के खिलाफ इस्तेमाल हो रहे हैं। ये सैकड़ों मील दूर तक उड़कर मिलिट्री बेस, तेल सुविधाओं और नागरिक इमारतों पर हमला करते हैं। इनकी सफलता हाइपरसोनिक स्पीड या स्टेल्थ से नहीं, बल्कि सस्ते होने और इंटरसेप्ट करने में मुश्किल से है।
ईरान की रणनीति है सस्ते ड्रोन से दुश्मन के रडार और एयर डिफेंस को तहस-नहस करना है, ताकि बड़ी बैलिस्टिक मिसाइलें आसानी से घुस सकें। अगर ड्रोन को मार भी गिराया जाए, तो भी फायदा होता है क्योंकि लाखों डॉलर का इंटरसेप्टर मिसाइल सिर्फ 20,000 डॉलर के ड्रोन पर खर्च होती है।
ईरान ने हमलों में 2,000 से ज्यादा ड्रोन फायर किए हैं। पैट्रियट या THAAD जैसे सिस्टम 90-96% इंटरसेप्शन रेट देते हैं, लेकिन लागत का अंतर बड़ा समस्या है।
शाहेद-136 एक छोटा डेल्टा-विंग वाला ड्रोन है। 3.5 मीटर लंबा, 200 किलोग्राम वजनी होता है, जिसमें ज्यादातर ईंधन और पेलोड होता है। रेंज 2,000-2,500 किमी तक, टॉप स्पीड 185 किमी/घंटा। प्रोपेलर इंजन से चलता है, रॉकेट बूस्टर से लॉन्च होता है।
अमेरिका भी कर रहा हमला
ड्रोन युद्ध में अब अमेरिक भी पीछे नहीं है, अमेरिका अब ईरान पर लुकास ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। यह एक तरह का अनक्रूड कॉम्बैट अटैक सिस्टम है, जो ईरान के शाहेद ड्रोन के डिजाइन से बनाया गया है।
ईरान का शाहेद-136 आत्मघाती ड्रोन है। यह काफी किफायती है और गाइडेड मिसाइल की तरह काम कर सकता है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड से जुड़ी एक कंपनी ने इसे विकसित किया है। ईरान 2021 से इसे बना रहा है और इराक में इनका इस्तेमाल कर चुका है।
लुकास ड्रोन की खासियत
शाहेद-136 की तरह ही लुकास ड्रोन एक सस्ता और आत्मघाती ड्रोन है, जो अमेरिकी मिलिट्री को ईरान और उसके सहयोगी देशों के खिलाफ लड़ने में मदद कर रहा है। इसकी कीमत लगभग 35,000 डॉलर है, जो जंग के समय इसे एक सस्ता आप्शन बनाती है। यह ड्रोन 3.5 मीटर लंबा है और 40-50 किलो का विस्फोटक वॉरहेड ले जा सकता है।