महाराष्ट्र के ठाणे में भयंकर हादसा: कार ने दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी, 4 की मौत और 3 घायल…

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ कस्बे में शुक्रवार को एक कार के कुछ दोपहिया वाहनों से टकराने और फ्लाईओवर पर पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना शाम करीब 7.15 बजे फ्लाईओवर पर हुई जो शहर के पूर्वी हिस्से को पश्चिमी हिस्से से जोड़ता है।

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रभावित दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति हवा में उछलकर फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर गिर गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चालक ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और वाहन पलटने से पहले चार-पांच दोपहिया वाहनों से टकरा गया।

अंबरनाथ के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शैलेश काले ने बताया कि दुर्घटना में कार चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि टक्कर के कारण दोपहिया वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए, और सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *