बीते दिनों पूरे देश में होली का पर्व मनाया गया। हर कोई एक दूसरे को अबीर-गुलाल और रंग लगाते नजर आए। इस बीच महाराष्ट्रं के नागपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।
जहां- एक छोटा बच्चा अपनी दादी के ऊपर रंग डाला तो दादी ने उस पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। जिससे बच्चा झुलस गया।
दरअसल, यह घटना नागपुर के कोराडी जिले की है। जहां- 4 वर्षीय मासूम अपने घर के बाहर रंग से भरी स्प्रे बोतल से खेल रहा था, तभी गलती से उसने अपनी दादी सिंधु ठाकरे पर रंग छिड़क दिया। सिंधु ठाकरे होली की लकड़ी पर गर्म पानी से बाल्टी भर रही थीं।
45% झुलस गया बच्चा
पोते के रंग डालने से दादी इतना गुस्सा हो गईं कि उन्होंने खौलता हुआ पानी अपने पोते ओम पर ही डाल दिया। जिसके चलते बच्चा बुरी तरह झुलस गया।
आनन-फानन में उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का अनुमान है कि उसका शरीर 45% जल गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह घटना 3 मार्च को आरामशिन क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में घटी और सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिसमें बच्चे की दादी जैसे ही गर्म पानी फेंकती है, बच्चा जोर से चिल्लाता है, इस दौरान बच्चा भाग के कुछ दूर चला जाता है।तब ही एक दूसरी महिला ठंडा पानी लाती है और बच्चे के ऊपर डालती है, ताकि उसका दर्द कम हो सके।