अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व की मीटिंग से पहले सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने (gold silver price today) को मिला। ग्लोबल बाजार में बुधवार, 16 सितंबर को गोल्ड में करीब 1% की तेजी देखने को मिली। जबकि चांदी में करीब 2% की ताबड़तोड़ तेजी आई।
वहीं घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना बाजार खुलते ही 1289 रुपए महंगा होकर 1,53,419 रुपए के दिन भर के हाई लेवल पर चला गया। वहीं दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 3870 रुपए महंगी होकर 2,35,988 रुपए के दिन भर के हाई लेवल पर पहुंच गई।
फेड मीटिंग से पहले सोने और चांदी की कीमतों में यह तेजी क्यों आई? जागरण बिजनेस के लाइव ब्लॉग में जानिए पल-पल के अपडेट।
Gold Reserve in World: किस देश के पास है सबसे ज्यादा सोना?
| देश | सोने का भंडार |
| अमेरिका | 8,133 टन |
| जर्मनी | 3,350 टन |
| इटली | 2,452 टन |
| फ्रांस | 2,437 टन |
| चीन | 2346 टन |
| रूस | 2,283 टन |
| स्विट्ज़रलैंड | 1,040 टन |
| भारत | 881 टन |
| जापान | 846 टन |
| पोलैंड | 632 टन |
Gold Silver Price Today: दिल्ली-मुंबई, रायपुर से लेकर पटना तक क्या हैं ताजा रेट?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹151,730 | ₹139,086 | ₹113,798 | ₹234,110 |
| मुंबई | ₹152,000 | ₹139,333 | ₹114,000 | ₹234,520 |
| पटना | ₹152,020 | ₹139,352 | ₹114,015 | ₹234,290 |
| जयपुर | ₹152,090 | ₹139,416 | ₹114,068 | ₹234,380 |
| कानपुर | ₹152,150 | ₹139,471 | ₹114,113 | ₹234,480 |
| लखनऊ | ₹152,150 | ₹139,471 | ₹114,113 | ₹234,480 |
| भोपाल | ₹152,270 | ₹139,581 | ₹114,203 | ₹234,660 |
| इंदौर | ₹152,270 | ₹139,581 | ₹114,203 | ₹234,660 |
| चंडीगढ़ | ₹152,120 | ₹139,443 | ₹114,090 | ₹234,850 |
| रायपुर | ₹152,060 | ₹139,388 | ₹114,045 | ₹234,750 |