गरियाबंद – 32 से 34 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, ग्रामीण सहमें, छोटे -छोटे बच्चो के साथ पूरी रात रतजगा करने विवश

गरियाबंद – 32 से 34 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, ग्रामीण सहमें, छोटे -छोटे बच्चो के साथ पूरी रात रतजगा करने विवश

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर वन परिक्षेत्र में फिर एक बार 32 से 34 की संख्या में हाथियों के दल ने अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई है।

तहसील मुख्यालय मैनपुर से 17 किमी दूर धमतरी जिले के सीमा से लगे मैनपुर क्षेत्र के ग्राम गोबरा काटीपारा में हाथियों के आतंक से और लगातार उत्पात से ग्रामीण थर्रा उठे हैं।

पिछले तीन रातो से हाथियों के दल के गांव के भीतर घुस जाने से दहशत में ग्रामीण जान बचाने प्रधानमंत्री आवास के छत लेंटर के ऊपर छोटे -छोटे बच्चो के साथ पूरी रात रतजगा करने विवश हो रहे है। हाथियों के दल ने दो मकान और किसानो के धान के फसलो तथा खरही को तहस नहस किया।

IMG 20221108 WA0039

ग्राम पंचायत गोबरा के सरपंच रामस्वरूप मरकाम, राकेश कश्यप, लक्ष्मीनाथ ध्रुव, परतोराम, जैनकुमार ओंटी, बिन्देराम सोम, बलराम ध्रुव, गिरधारी मरकाम ने बताया अचानक हाथियों के दल गांव के भीतर घुस गया दहशत में जान बचाने काटीपारा के ग्रामीण दो प्रधानमंत्री आवास के लेंटर छत में रातभर चढ़कर जागरण पिछले तीन दिनों से कर रहे हैं।

हाथियों की चिंघाड़ गांव तक सुनाई दे रहा है

गोबरा काटीपारा नदी किनारे गांव के नजदीक ही हाथियों का दल डेरा डाल दिया है और उनके चिंघाड़ की आवाज गांव से सुनाई दे रही है।

IMG 20221108 WA0038

ग्राम के युवा पटाखा और मशाल लेकर रातभर कर रहे हैं रखवाली

ग्राम गोबरा काटीपारा और एक कमारपारा तीन गांव एक साथ लगा हुआ है और तीनो गांव के युवा मशाल लेकर गांव के सीमा में अलाव जलाकर और पटाखे के सहारे ग्रामीणों की सुरक्षा में लगे है जैसे ही हाथियों का दल किसी भी गांव के तरफ बढ़ता है गांव के सीमा में पहरा दे रहे युवा पटाखे फोड़कर इसकी सूचना ग्रामीणों को दे रहे हैं।

IMG 20221108 WA0040

क्या कहते हैं वन अफसर

वन मंडल गरियाबंद के उपवनमंडलाधिकारी राजेन्द्र सोरी ने बताया कि हाथियों के दल के द्वारा किसानो के फसलो को नुकशान पहुंचाया गया है। हाथियों का दल काटीपारा, गोबरा के नजदीक कक्ष क्रमांक 972 में विचरण कर रहा है वन विभाग और हाथी मित्र दल द्वारा ट्रेकिंग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *