28 जुलाई से इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, कन्या राशि में मंगल की एंट्री से खुलेंगे नए रास्ते…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

ग्रहों के सेनापति मंगल एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं। जुलाई में मंगल कन्या राशि में गोचर करेंगे।

मंगल राशि परिवर्तन 28 जुलाई को होगा और इस राशि में वे 13 सितंबर तक रहेंगे। मंगल को युद्ध, रक्त, विवाद व साहस आदि का कारक माना गया है।

मंगल जब राशि परिवर्तन करते हैं तो सभी 12 राशियों को प्रभावित करते हैं। मंगल के कन्या राशि में आने से कुछ राशियों पर जहां नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, वहीं कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू होगा। मंगल गोचर से तीन भाग्यशाली राशियों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जानें इनके बारे में-

मेष राशि- मंगल मेष राशि के स्वामी हैं। इसके साथ ही इस राशि के लग्न व अष्टम भाव के भी स्वामी हैं। मंगल आपके छठे भाव में गोचर कर रहा है और छठे भाव में मंगल का यह गोचर शुभ फल प्रदान करने वाला माना गया है।

इस समय आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। आपको वित्तीय और धन संबंधी मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी। समाज में आपका मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे।

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल एक शुभ ग्रह माना जाता है। कन्या राशि में मंगल गोचर तीसरे भाव में होगा, जिससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

मंगल गोचर के प्रभाव आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। संतान की ओर से भी आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। संतान व लव लाइफ के लिहाज से समय अनुकूल रहने वाला है।

वृश्चिक राशि- मंगल वृश्चिक राशि के लग्न भाव और छठे भाव के स्वामी हैं। मंगल आपके लाभ भाव में गोचर करेगा। मंगल गोचर से आपकी आय में वृद्धि होगी।

व्यापारियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत हैं। निवेश का लाभ मिलेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *