बिल गेट्स से एलन मस्क तक: एपस्टीन फाइल में शामिल दुनिया की दिग्गज हस्तियां! Google पर क्यों ट्रेंड कर रहा ‘Epstein Files’?….

 यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के काले कारनामों से जुड़ी ‘एपस्टीन फाइल्स’ एक बार फिर दुनिया भर में चर्चा का केंद्र बन गई हैं।

हाल ही में अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा एपस्टीन फाइल से जुड़े लाखों पन्नों के दस्तावेज जारी किए गए हैं।

जिसमें दुनियाभर के कई ऐसे दिग्गजों के एपस्टीन के साथ संबंध का खुलासा हुआ है कि गूगल ट्रेंड्स पर इस मामले की सर्च रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

कई हस्तियों के नाम

दरअसल, एपस्टीन फाइल के नए दस्तावेजों में दुनिया के सबसे अमीर और शक्तिशाली व्यक्तियों- जिनमें एलन मस्क, बिल गेट्स और डोनल्ड ट्रंप के साथ एपस्टीन के कथित संबंधों का विवरण दिया गया है। 

लाखों पन्नों और हजारों तस्वीरों में आए दुनिया के प्रमुख हस्तियों के नाम ने वैश्विक राजनीति और कॉर्पोरेट जगत में हलचल मचा दी है।

ज्ञात हो कि अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा 30 जननरी को एपस्टीन फाइल से जुड़े नए दस्तावेज जारी किए गए। लाखों पन्नों के इस फाइल में 180,000 चित्र, 2,000 वीडियो है।

जिसमें रिचर्ड ब्रैनसन, बिल गेट्स और एलन मस्क जैसे कई जाने-माने हस्तियों के यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ संबंध उजागर हुए हैं।

हालांकि, इन फाइलों में नाम होने का अर्थ सीधे तौर पर किसी अपराध की पुष्टि नहीं है। पहले जारी किए गए दस्तावेजों में जिन लोगों के नाम आए हैं, उनमें से कई लोगों ने एपस्टीन से संबंधित किसी भी गलत काम से इनकार किया है।

एलन मस्क

एपस्टीन फाइल में अरबति एलन मस्क और जेफरी के बीच बातचीत का ईमेल शामिल है। नवंबर 2012 में, मस्क ने एक ईमेल में लिखा, “आपके द्वीप पर सबसे धमाकेदार पार्टी किस दिन/रात होगी?” हालांकि, मस्क ने कहा है कि उन्होंने कभी एपस्टीन के निजी द्वीप का दौरा नहीं किया है।

मस्क ने एक फेसबुक पोस्ट में जवाब देते हुए स्वीकार किया कि ईमेल का इस्तेमाल मेरी छवि खराब करने के लिए किया जा सकता है।

बिल गेट्स

एपस्टीन फाइल में बिल गेट्स के नाम भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपस्टीन ने बिल गेट्स को ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की थी।

2013 के कुछ ड्राफ्ट ईमेल में एपस्टीन ने आरोप लगाया था कि गेट्स रूसी लड़कियों के साथ संबंधों के कारण यौन संचारित रोगों (STD) की चपेट में आ गए थे और उन्होंने अपने सहयोगियों से दवाएं मंगवाई थीं।

हालांकि, नए दस्तावेजों और ईमेल के बाद उठे विवाद बिल गेट्स ने सिरे से खारिज करते हुए माफी मांगी है और उसे सिरे से खारिज कर दिया।

बिल गेट्स ने कहा, ‘जेफ्री एपस्टीन ने खुद को एक ईमेल लिखा था, जिसे कभी भेजा नहीं गया। वह ईमेल झूठा है। मुझे नहीं पता कि उसके पीछे उसकी क्या सोच थी। उसके साथ बिताए हर मिनट पर मुझे पछतावा है और मैं माफी मांगता हूं कि मैंने उसके साथ समय बिताया।’


डोनल्ड ट्रंप

हाल ही में जारी की गई फाइलों में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का सैकड़ों बार उल्लेख किया गया है, जिसमें एफबीआई द्वारा पिछले साल संकलित एक सूची भी शामिल है, जिसमें ट्रंप के खिलाफ लगाए गए आरोपों का विवरण है। हालांकि, ट्रंप ने एपस्टीन के संबंध में किसी भी प्रकार की गलत हरकत से लगातार इनकार किया है।

एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर

एपस्टीन फाइल के नए दस्तावेजों में एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर की भी तस्वीरें सामने आई है। जिनमें एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को जमीन पर लेटी एक महिला के ऊपर घुटनों के बल बैठे हुए दिखाया गया है।

हालांकि, इन तस्वीरों के बारे में कोई संदर्भ नहीं दिया गया है और यह स्पष्ट नहीं है कि इन्हें कब और कहां लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *