Raipur में सिगरेट पीने से रोकने पर दोस्त ने पेट्रोल पंप पर बाइक में लगाई आग, दोनों आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर के एक पेट्रोल पंप पर बाइक की टंकी मे मंगलवार को एक युवक ने लाइटर से आग लगा दी। हालांकि, पंप कर्मचारियों की सतर्कता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

घटना 17 फरवरी शाम सात बजे की है। दो युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक के पीछे बैठा युवक सिगरेट जलाने लगा। उसके साथी ने पेट्रोल पंप परिसर में सिगरेट न जलाने की हिदायत दी।

इसी बात से नाराज होकर युवक ने लाइटर से बाइक में आग लगा दी। आग की लपटें उठते ही कर्मचारी घबरा गए। इस दौरान आग की ¨चगारी आरोपित युवकों पर भी गिरी, जिससे वह घबराकर मौके से भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *