बाढ़ के पानी में रील बनाने गए पांच दोस्त, सड़क पर नहाते वक्त दो बहे; तलाश जारी…

सोशल मीडिया पर थोड़े से लाइक्स और व्यूज पाने के चक्कर में आज पीढ़ी अपनी जान से खिलवाड़ कर रही है। शहर हो या गांव हर जगह लोगों पर रील बनाने का खुमार छाया हुआ है।

रील चक्कर में कई बार ये लोग अपनी जान को भी आफत में डाल देते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के शाहजहांपुर से सामने आया है। पांच दोस्त बाढ़ के पानी में रील बनाने के लिए सड़क पर नहा रहे थे।

रील बनाते समय अचानक से दो दोस्त गहरे पानी में चले गए। हालांकि तीन दोस्त बचकर निकल आए। तैरना न जानने के कारण दोनों गहरे पानी में समा गए। पीएसी फ्लड दोनों की तलाश कर रही है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

दरअसल शाहजहांपुर में इन दिनों बाढ़ आ रखी है। गर्रा और खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी शहर में भी घुस गया है। पानी इन दिनों सड़कों से बह रहा है। कुछ लोग बाढ़ का पानी में रील बनाने के लिए भी पहुंच रहे हैं।

तिलहर थाना क्षेत्र के घुसियारी गांव से भी पांच दोस्त रील बनाने के लिए रविवार दोपहर शाहजहांपुर के सुभाषनगर में स्मार्ट रोड के पास पहुंचे थे। पांच सड़क पर बह रहे पानी में नहा रहे थे और रील बना रहे थे। पानी का बहाव तेज था।

अचानक से सभी बहने लगे। तीन दोस्त को बाहर निकल आए लेकिन 18 वर्षीय कमल और 17 साल का रिंकू डूब गए। दोनों को तैरना नहीं आता था।

दोस्तों के डूबने से अन्य दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पहुंचे, लेकिन दोनों का कहीं सुराग नहीं लगा। इसकी खबर जब दोनों के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची।

दोनों दोस्तों को खोजने के लिए पीएसी प्लड टीम मौके पर पहुंची। टीम दोनों की खोजबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *