भूपेश बघेल के पोते की पहली तस्वीर…

भूपेश बघेल के पोते की पहली तस्वीर…

भिलाई : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बन गए हैं. आज इस्पात नगरी भिलाई के एक निजी अस्पताल में उनके पुत्र चैतन्य बघेल और पुत्रवधू ख्याति बघेल को एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है. इस खुशखबरी मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाईयां मिलने लगी है.

WhatsApp Image 2023 01 03 at 11.07.03 AM

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पुत्रवधू और चैतन्य बघेल की धर्मपत्नी ख्याति बघेल को आज सुबह प्रसव पीड़ा महसूस होने पर भिलाई के निजी अस्पताल.

शास्त्री नगर स्थित बीएम शाह अस्पताल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर में सुबह 8:00 बजे के करीब भर्ती कराया गया. यहां पर ख्याति बघेल ने सुबह 09.42 बजे के लगभग एक स्वस्थ बालक शिशु को जन्म दिया.

डिलवरी सिजेरियन हुआ महिला चिकित्सक डॉ.नम्रता भुसारी, शिशु रोग चिकित्सक भूपेंद्र, एनएसथीसिया विशेषज्ञ नीरज के सफल देखरेख में शिशु का जन्म हुआ अस्पताल सूत्रों के मुताबिक जच्चा – बच्चा दोनों ठीक है.

इस खबर के फैलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिवार को बधाईयां देने का सिलसिला चल पड़ा है.‌ उल्लेखनीय है कि चैतन्य बघेल और ख्याति की शादी गत वर्ष फरवरी महीने में हुई थी.

दादा बनने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर से विदाई के लिए रवाना हो गए और अस्पताल पहुंचकर उन्होंने पोता का दर्शन किया चिकित्सकों से मिले मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों का ताता लग गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *