चैत्र नवरात्र का पहला शुक्रवार: मां दुर्गा और लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का शुभ महासंयोग…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

 चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2026) के पावन दिन चल रहे हैं और इस दौरान आने वाला पहला शुक्रवार बहुत ही खास माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से देखें तो शुक्रवार का दिन (Shukravar ka din) माता लक्ष्मी को समर्पित है। वहीं, नवरात्र मां दुर्गा की शक्ति का उत्सव है।

अक्सर हम नवरात्रि में सिर्फ मां दुर्गा (Maa Durga) की ही पूजा करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मां लक्ष्मी भी दुर्गा का ही एक रूप (महालक्ष्मी) हैं? अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं या चाहते हैं कि घर में खुशहाली आए, तो इस चैत्र नवरात्र के पहले शुक्रवार को ये आसान उपाय आजमा सकते हैं।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

क्यों है यह शुक्रवार इतना खास?

शुक्रवार का स्वामी ‘शुक्र’ ग्रह है, जो हमारे जीवन में विलासिता, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक है। नवरात्र की सकारात्मक ऊर्जा के बीच जब हम लक्ष्मी जी की विशेष पूजा करते हैं, तो कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है और आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं।

धन लाभ के लिए कुछ आसान उपाय

  • मां लक्ष्मी को गुलाबी या लाल रंग बहुत प्रिय है। इस दिन मां दुर्गा के साथ-साथ लक्ष्मी जी को 5 लाल गुलाब या कमल के फूल अर्पित करें। माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का वास होता है।
  • सफेद रंग की चीजें शुक्र ग्रह (Shukra Grah) और लक्ष्मी जी को पसंद हैं। शुक्रवार के दिन चावल और दूध की खीर बनाएं और उसमें केसर डालकर माता को भोग लगाएं। बाद में इस प्रसाद को घर की महिलाओं और छोटी कन्याओं में बांट दें।
  • शाम के समय चांदी या मिट्टी के पात्र में कपूर के साथ दो लौंग जलाकर पूरे घर में दिखाएं। इससे घर की नकारात्मकता खत्म होती है और लक्ष्मी जी के आगमन का रास्ता साफ होता है।

शास्त्रों के नियम

इन उपायों और शुक्रवार के महत्व का वर्णन ‘लक्ष्मी तंत्र’ और ‘स्कंद पुराण’ के लक्ष्मी खंड में मिलता है। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, शुक्र ग्रह की शांति और लक्ष्मी कृपा के लिए नवरात्र के शुक्रवार को ‘श्री सूक्त’ का पाठ करना सबसे फलदायी माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *