केरल में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ ‘हिंदू विधायक’ टिप्पणी पर प्राथमिकी दर्ज…

 भाजपा के वरिष्ठ नेता और केरलम विधानसभा चुनाव में गुरुवायूर से पार्टी उम्मीदवार बी गोपालकृष्णन के खिलाफ एक प्रचार वीडियो में कथित तौर पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने के मामले में रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने बताया कि गुरुवायूर निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव अधिकारी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन आयोग के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया। यह घटनाक्रम चुनाव गोपालकृष्णन द्वारा कथित तौर पर की गई टिप्पणियों को लेकर पैदा हुए राजनीतिक विवाद के बीच आया है।

राज्य में सत्तारूढ़ मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और विपक्षी कांग्रेस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए निर्वाचन आयोग से संपर्क किया था।

यह विवाद एक चुनाव प्रचार वीडियो से संबंधित है, जिसमें गोपालकृष्णन कथित तौर पर यह कहते सुनाई देते हैं कि इस निर्वाचन क्षेत्र ने करीब पांच दशक से किसी हिंदू विधायक को नहीं चुना है।

वाम मोर्चा एवं कांग्रेस नीत मोर्चा दोनों ने ही इस समुदाय से उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।

गोपालकृष्णन ने वीडियो में कथित तौर पर कहा कि गुरुवायूर एक अंतरराष्ट्रीय तीर्थ केंद्र है और भगवान गुरुवायूरप्पन की भूमि पिछले पांच दशक से मंदिर चोरों के हाथ में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *