कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि फिल्म ‘केरल स्टोरी-2 गोज बियान्ड’ का व्यापक रूप से नहीं देखे जाना ”अच्छी खबर” है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कुट्टिक्कनम के मैरियन कालेज में छात्रों के साथ बातचीत में कहा कि फिल्में, टेलीविजन और मीडिया को ”हथियार” के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
फिल्में प्रचार के लिए कैसे इस्तेमाल की जाती हैं एक छात्र के पूछने पर राहुल गांधी ने ‘केरल स्टोरी-2 गोज बियान्ड’ पर कहा, ”अच्छी खबर यह है कि ‘केरल स्टोरी’ खाली लगती है, और कोई इसे नहीं देख रहा है।
ये यह भी दिखाता है कि अधिकांश लोगों ने केरल और इसकी परंपराओं और संस्कृति को नहीं समझा है।”
राहुल के अनुसार, ”यह लोगों को बदनाम करने, उन्हें समाप्त करने और समाज में विभाजन पैदा करने जैसे उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ताकि कुछ लोगों को लाभ हो और दूसरों को नुकसान। भारत इस तरह का बन गया है।”
राहुल ने कहा कि उन्होंने संसद में पांच साल तक केरल का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन वह राज्य को पूरी तरह से समझ नहीं पाए, लेकिन वायनाड के लोगों से बहुत कुछ सीखा। राहुल ने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा प्रणाली एक विशेष विचारधारा के दबाव में है।
यदि आप विश्वविद्यालयों में कुलपतियों को देखें, तो उनमें से एक बड़ी संख्या को केवल इसलिए नियुक्त किया गया क्योंकि वे संघ या एक विशेष विचारधारा का हिस्सा हैं।
शिक्षा प्रणाली पर वैचारिक दबाव है। शिक्षा को किसी विशेष सोच तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए, विशेष रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाजनकारी दृष्टिकोण तक नहीं।”
एआई पर राहुल ने कहा कि भारत अभी तक अमेरिका या चीन के स्तर पर नहीं पहुंचा है। एक एआइ शिखर सम्मेलन में चीनी रोबोट एक भारतीय रोबोट के रूप में प्रकट हो रहा था।” पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर गांधी ने कहा कि सतह पर यह अमेरिका और इजरायल के खिलाफ ईरान का युद्ध प्रतीत होता है, लेकिन बड़े भू-राजनीतिक खिलाड़ी अमेरिका, चीन और रूस हैं। यहां तक कि भारत भी युद्ध की कीमत चुका रहा है क्योंकि हम पश्चिम एशिया से ऊर्जा पर निर्भर हैं।