कर्नाटक में तीन बसों की भीषण टक्कर, एक की मौत; 10 यात्रियों की हालत गंभीर…

कर्नाटक में तीन बसों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हो गए।

घायलों में 10 लोगों की हालत गंभीर है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मांड्या जिले के बचनहल्ली में केएसआरटीसी की तीन बसें टकरा गईं।

सभी घायलों को मलावल्ली के सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को मैसूर के इमजरजेंसी केयर ले जाया गया है।

मलावल्ली पुलिस थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। वहीं, घटना से जुड़े अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।

बस हादसों का यह कोई पहला मामला नहीं है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही राजस्थान में एक भीषण हादसा हुआ था।

राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक निजी बस में 14 अक्टूबर को दोपहर अचानक आग लग गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार, बस जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी तभी अपराह्न करीब तीन बजे थईयात गांव के पास उसके पिछले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा और चालक ने बस को सड़क किनारे रोका।

हालांकि कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय निवासी और राहगीर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *