फेंगशुई टिप्स: घर में रखें ये चीजें, बढ़ेगा सुख-समृद्धि और धन-धान्य…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

 फेंगशुई चीनी वास्तु शास्त्र माना जाता है। फेंगशुई में ऐसे कई उपाय व तरीके बताए गए हैं, जिनकी मदद से वास्तु दोष तो दूर होता ही है साथ में घर को एक अच्छा लुक भी मिलता है।

फेंगशुई में बताई गई चीजें पॉजिटिव एनर्जी का संचार करने के साथ खूबसूरती में भी चार चांद लगाती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही फेंगशुई वस्तुएं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकती हैं-

घर में रखें ये चीजें, बढ़ेगा धन-धान्य

1. बांस का पौधा- धन-धान्य बढ़ाने के लिए आप बांस का पौधा घर में रख सकते हैं। घर के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है बैंबू ट्री। ईस्ट कॉर्नर में बैंबू ट्री लगाने से घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।

2. लाफिंग बुद्धा- धन-धान्य बढ़ाने के लिए आप लाफिंग बुद्धा घर में रख सकते हैं। लाफिंग बुद्धा लाना चाहिए। दोनों हाथ ऊपर किए हुए लाफिंग बुद्धा के स्टैच्यू को अपने ऑफिस या घर में लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और तरक्की के मार्ग भी खुलते हैं।

3. फेंगशुई मेंढक- धन-धान्य बढ़ाने के लिए आप फेंगशुई मेंढक घर में रख सकते हैं। अगर आप आर्थिक परेशानी से घिरे हुए हैं तो आज ही अपने घर फेंगशुई का मेंढक लाएं। फेंगशुई मेंढक बेहद ही लकी माना जाता है, जिससे रुपए पैसों की दिक्कतें दूर हो सकती हैं।

4. चीनी सिक्के- फेंग शुई शस्त्र में चीनी सिक्कों का विशेष महत्व बताया गया है। लाल रंग या लाल धागे में इन सिक्कों को लपेटकर घर के मुख्य दरवाजे पर लटकाने से घर की बरकत बनी रहती है।

5. विंड चाइम- धन-धान्य बढ़ाने के लिए आप विंड चाइम घर में लगा सकते हैं। घर में पॉजिटिविटी अट्रैक्ट करने के लिए और सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए आप विंड चाइम लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *