FBI का खुलासा: मिशिगन में यहूदी मंदिर पर हमले का आरोपी हिजबुल्लाह से प्रेरित था…

अमेरिका के मिशिगन के डेट्रॉइट में एक यहूदी प्रार्थना स्थल में हुए हमले को लेकर संघीय जांच एजेंसी में नया खुलासा किया है।

एफबीआई की जांच में सामने आया है कि पिकअप ट्रक से प्रार्थना स्थल को टक्कर मारने वाला व्यक्ति ईरान समर्थित आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह से प्रेरित था।

फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने सोमवार को बताया कि मिशिगन के डेट्रॉइट में यहूदी प्रार्थना स्थल पर हमला करने वाला हमलावर अयमान गजाली हिजबुल्ला से प्रेरित था।

अयमान गजाली ने इस आत्मघाती हमले से पहले एक वीडियो बनाकर अपनी हिंसक मंशा भी जाहिर की थी।

वीडियो बनाकर व्यक्त की थी मंशा

वीडियो में उसने अधिक से अधिक लोगों को मारने का अपना इरादा जाहिर किया था। वीडियो में उसने कहा था कि वह जितने लोगों को मार सकता है, उतने लोगों को मारना चाहता है।

हालांकि सुरक्षा बलों की सतर्कता के चलते वहां मौजूद 150 बच्चों और कर्मचारियों में कोई घायल नहीं हुआ और सभी सुरक्षित बच गए।

क्या है पूरा मामला?

एफबीआई के अनुसार, यह घटना 12 मार्च की है, जब डेट्रॉइट में रहने वाला गजाली कुछ घंटे तक प्रार्थना स्थल के पार्किंग में बैठा रहा। इसके बाद उसने दरवाजों को तोड़ते हुए पिकअप ट्रक को मंदिर के भीतर घुसा दिया।

उसने इतने स्पीड से पिकअप घुसाया कि वह बच्चों के क्लास तक पहुंच गया और वहां सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार दी।

इस दौरान गजाली ने पहले सिक्योरिटी गार्ड के साथ गोलीबारी की और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हमले के दौरान पिकअप में आग लग गई थी और उसमें रखे पटाखों और पेट्रोल के जलने से भीषण आग लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *