यूरोपीय संघ और भारत ने FTA और रक्षा समझौते पर ध्यान केंद्रित किया: जयशंकर के साथ बैठक के बाद उर्सुला का बड़ा बयान…

 यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोमवार को कहा कि यूरोपीय संघ और भारत अब अपने हाल ही में संपन्न मुक्त व्यापार समझौते और सुरक्षा साझेदारी को कुशलतापूर्वक लागू करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

उन्होंने ये टिप्पणी विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ हुई बैठक के बाद की, जो 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ (ईयू) के अपने समकक्षों के साथ वार्ता के लिए दो दिवसीय ब्रसेल्स दौरे पर हैं।

ईयू-भारत शिखर सम्मेलन

जयशंकर के साथ बैठक के बाद उर्सुला ने एक पोस्ट में कहा कि जनवरी में हुए ईयू-भारत शिखर सम्मेलन में हमने अपना मुक्त व्यापार समझौता संपन्न किया, जो सभी समझौतों की जननी है। साथ ही एक सुरक्षा और रक्षा साझेदारी पर हस्ताक्षर किए।

उन्होंने कहा, ”अब हम यूरोप और भारत के लोगों के लिए जल्द से जल्द परिणाम देने के लिए कुशल कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।” दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया और यूक्रेन में हो रहे घटनाक्रमों पर भी चर्चा की।

भारत और यूरोपीय संघ ने मुक्त व्यापार समझौते पर किए हस्ताक्षर

यूरोपीय संघ की नेता ने कहा, ”तनाव कम करना, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा हमारे साझा उद्देश्य हैं। ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूरोपीय संघ के शीर्ष नेतृत्व के बीच 27 जनवरी को हुई शिखर बैठक के बाद भारत और यूरोपीय संघ ने मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसे ‘सभी समझौतों की जननी के रूप में जाना जाता है।

जयशंकर की यह यात्रा दोनों पक्षों द्वारा ऐतिहासिक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बाद यूरोपीय संघ की भारत से पहली उच्च स्तरीय यात्रा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *