भारत में हर महीने लाखों की संख्या में कारों की बिक्री की जाती है। इन कारों को औसतन 10 से 15 साल तक भी उपयोग में लाया जाता है। जिनमें से अधिकतमर कारों के साथ लापरवाही की जाती है और इस कारण इनमें कई समस्याआएं आ जाती हैं।
आपकी कार भी कई साल पुरानी हो चुकी है और अब उसे बदलना चाहते हैं तो किन संंकेतों को पहचानकर नई कार लेने का फैसला किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
कार में जंंग लगना
जब भी कार के साथ लंबे समय तक लापरवाही की जाती है तो इस कारण कार पर जंग लगने लगती है। कई बार ऐसी जगहों पर भी जंग लग जाती है, जहां पर कार को ठीक करने में काफी ज्यादा परेशानी होती है।
ऐसी स्थिति में पुरानी कार को ठीक करवाने पर भी सुरक्षा पर खतरा हो सकता है।
इंजन में खराबी
अगर कार के इंजन में बार बार समस्या आ रही है तो यह भी एक संकेत होता है कि अब कार को बदलने का समय आ चुका है। अक्सर लापरवाही के कारण इंजन में खराबी आने लगती है और लंबे समय के बाद कई समस्याएं मिलकर बड़ी परेशानी खड़ी कर देती हैं। ऐसे में कार को बदलना ही विकल्प हो जाता है।
एसी खराब होना
कार के इंजन से ही एसी यूनिट भी जुड़ी हुई होती है। कई बार कार के एसी की कूलिंग काफी कम हो जाती है। जिसके बाद उसे ठीक करवाना काफी मुश्किल हो जाता है।
अगर आपकी कार ज्यादा पुरानी है और उसके एसी में परेशानी आ रही है तो गाड़ी के एसी को ठीक करवाने में लगने वाला खर्च हजारों रुपये तक हो सकता है।
ऐसे में अगर आप अपनी पुरानी कार को नई कार से बदल दें तो पैसे और समय के साथ परेशान होने से भी खुद को बचाया जा सकता है।
इंटीरियर में खराबी
जैसे जैसे कार पुरानी होने लगती है उसके इंटीरियर में भी खराबी आने लगती है। गाड़ी के अंदर गियर लीवर, डैशबोर्ड, सीटें और कई अन्य जगहों पर लंबे समय से गंदगी जमा होने के कारण बदबू भी आने लगती है।
कई कारों के इंटीरियर को ठीक करवाना काफी महंगा भी होता है। गाड़ी ज्यादा पुरानी हो जाए और उसके इंटीरियर में खराबी के साथ बदबू भी आने लगे तो भी नई कार खरीदी जा सकती है।