प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131
शुक्रवार का दिन (Shukravar ka din) धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। हर कोई चाहता है कि उसके घर में बरकत हो, सुख-शांति बनी रहे और कभी पैसों की तंगी न आए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कपूर (Camphor) सिर्फ पूजा की सामग्री नहीं है, बल्कि इसमें ऐसी सकारात्मक ऊर्जा होती है जो आपके जीवन की बाधाओं को दूर कर सकती है।
हिंदू धर्म में कपूर को बहुत पवित्र माना गया है। इसकी खुशबू न केवल वातावरण को शुद्ध करती है, बल्कि वास्तु दोषों को मिटाने की भी शक्ति रखती है।
1. सुख-समृद्धि के लिए कपूर का धुआं
शुक्रवार की शाम को चांदी या पीतल के पात्र में थोड़ा सा कपूर और दो लौंग जलाएं। इसका धुआं पूरे घर में दिखाएं। माना जाता है कि कपूर की महक से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। जिस घर में कपूर नियमित जलता है, वहां तनाव कम और आपसी प्रेम अधिक होता है।
2. धन प्राप्ति का अचूक उपाय
अगर पैसा आता है पर टिकता नहीं, तो शुक्रवार के दिन एक गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखकर उसे जला दें और मां लक्ष्मी को अर्पित करें। यह उपाय आपकी फिजूलखर्ची को कम करने और धन संचय में मदद कर सकता है।
3. सोई हुई किस्मत जगाने के लिए
शुक्रवार के दिन स्नान के पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदें डालकर नहाएं। इससे न केवल शरीर की थकान मिटती है, बल्कि आपका शुक्र ग्रह भी मजबूत होता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, सुविधा और विलासिता का कारक माना गया है।
4. बुरे सपनों और तनाव से मुक्ति
अगर आपको रात में नींद ठीक से नहीं आती या बुरे सपने सताते हैं, तो अपने बेडरूम में कपूर जलाकर सोएं। इसकी खुशबू मन को शांत करती है और गहरी नींद लाने में सहायक होती है।