होलिका दहन पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, जानें क्या करने से बचना चाहिए…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

 हर साल होली का त्योहार मनाया जाता है। होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है।

होलिका दहन हमेशा मुहूर्त देखकर ही करना चाहिए। भद्रा रहित मुहूर्त में ही होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के भी कुछ नियम हैं।

होलिका दहन पर कुछ चीजों को करने से करियर और आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए होलिका दहन के दिन भूलकर भी इन कामों को करने से बचें-

1. उधार- आज होलिका दहन के दिन किसी को पैसे उधार देने से बचें। होलिका दहन पर पैसे उधार देने से आर्थिक स्थिति पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

2. फटे-पुराने कपड़े- होलिका दहन के दिन कटे-फटे कपड़े पहनने से बचें। किसी भी त्योहार या शुभ मौके पर फटे कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है की फटे-पुराने कपड़े पहनने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

3. मास-मदिरा- होलिका दहन के दिन भूलकर भी मास-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से भगवान विष्णु नराज हो सकते हैं।

4. काले वस्त्र- धर्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी शुभ अवसर या फिर पूजा-पाठ के दौरान काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इसलिए होलिका दहन के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचें। भगवान विष्णु की असीम कृपा पाने के लिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ रहेगा।

5. अपमान- कोशिश करें की इस दिन आप किसी का दिल न दुखाएं और वाद-विवाद से भी बचें। किसी का भी अपमान करने से बचें और न ही किसी का मजाक उड़ाएं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *