CG के कानन पेंडारी में बाघ की मौत : संक्रमण फैलने से ‘मितान’ ने तोड़ा दम, दो शावकों का चल रहा इलाज….

CG के कानन पेंडारी में बाघ की मौत : संक्रमण फैलने से ‘मितान’ ने तोड़ा दम, दो शावकों का चल रहा इलाज

बिलासपुर : मिनी-जू कानन पेंडारी में एक बाघ नर शावक की मौत हो गई. फेलाइन पेन ल्यूकोपेनिया नामक वायरस से नर शावक मितान की मौत होने की बात सामने आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. वहीं दो मादा शावक आनंदी और दिशा का रेस्क्यू सेंटर में उपचार जारी है.

बताया जा रहा कि लंग्स, लीवर और अन्य आर्गन में संक्रमण फैलने से शावक ने दम तोड़ा है. दो मादा शावक आनंदी और दिशा का रेस्क्यू सेंटर में उपचार जारी है. इन्हें अब तक 3-3 ड्रीप बॉटल लग चुके हैं. दोनों मादा शावकों और मादा बाघिन मां रंभा को आइशोलेट किया गया है.

image 2023 02 02T083932.336

मादा बाघिन मां रंभा को केज से अलग कर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है. आपको बता दें कि बीते अप्रैल 2022 में मां रंभा ने 4 शावकों को जन्म दिया था. 3 मादा और 1 नर शावक को रंभा ने जन्मा था. जन्म के 6 महीने बाद पर्यटक डिस्पले में शावकों को बाहर लाए गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *