‘Kaun Banega Crorepati से बोल रहा हूं, आपकी लॉटरी लगी है…’ का झांसा; Gurugram में साइबर ठगों ने उड़ाए 1.7 लाख रुपये…

साइबर ठग विभिन्न तरीकों से लोगों से धाेखाधड़ी कर रहे हैं। इस बार पुराने तरीके से ठगों ने गुरुग्राम में रहने वाले एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया।

केबीसी के नाम पर लाटरी लगने की बात कह व्यक्ति से एक लाख सात हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर मानेसर साइबर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर लिया।

फरुखनगर के फाजिलपुर बादली गांव के रहने वाले राजेश कुमार ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बीते दिनों जब वह अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे, तब उन्हें अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को राजकुमार बताया।

कहा कि वह केबीसी से बाेल रहा है। उनके नाम पर 10 लाख रुपये की लाटरी लगी है। फोन करने वाले ने 10 लाख रुपये नकद लेने या फिर नेक्सॉन गाड़ी लेने का ऑप्शन दिया। साथ ही गाड़ी के फोटो भी भेजे।

उसने कहा कि गाड़ी लेने के लिए उन्हें जीएसटी और आरसी की फीस देनी पड़ेगी। लालचद में आकर राजेश कुमार ने ठगों के बताए बैंक खाते में रुपये भेज दिए।

रुपये जाने के बाद ठगों ने जब और पैसे की डिमांड की तब उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ। साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *