महिला आयोग की सुनवाई के दौरान हड़कंप, सभागार से शिकायतकर्ता का पर्स चोरी…

कलेक्ट्रेट स्थित कलाम सभागार में महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित जन सुनवाई के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई है।

इस जन सुनवाई के दौरान एक महिला का पर्स सभागार से चोरी हो गया। इस घटना से खलबली मच गई। पर्स की तलाश करने के लिए सभागार के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

कस्बा बिवांर निवासी अर्चना शुक्रवार को महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंची थी।

महिला शिकायत करने के लिए जब लाइन में लगी उस दौरान उसने अपना पर्स कुर्सी के रख दिया। इसी दौरान महिला का पर्स चोरी करके ले गया। इस घटना से सभागार में कुछ देर के लिए खलबली मच गई।

महिला को शिकायत के बाद सीसीटीवी कैमरे चेक कराए गए हैं साथ ही कोतवाली पुलिस को बुलाकर मामले की जांच कर महिला का पर्स खोजने के निर्देश दिए गए है।

इस संबंध में महिला आयोग की सदस्य डा. अनीता गुप्ता ने बताया की महिला के पर्स खोजने के लिए सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं। कोतवाली पुलिस को भी बुलवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *