देश के तीन राज्यों मध्य प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच हिंसक टकराव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंदिर में पूजा और मस्जिद में नमाज के दौरान दोनों समुदायों में तनाव बढ़ गया।
वहीं, कर्नाटक में बागलकोट जिले में शिवाजी जयंती के दौरान निकाले जुलूस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव किया। इसके अलावा हैदराबाद अंबरपेट में भी धार्मिक आयोजन के दौरान सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई है।
हैदराबाद में क्या हुआ?
हैदराबाद के अंबरपेट में जामा मस्जिद के सामने से शिवाजी जयंती का जुलूस गुजर रहा था। उसी समय मस्जिद में रमजान की नमाज चल रही थी।
जुलूस के दौरान तेज संगीत और नारेबाजी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। इस दौरान कथित तौर पर एक वीडियो बना रहे यूट्यूबर पर भीड़ ने हमला कर दिया।
जिसके बाद दोनों समुदायों में तनाव बढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया। अंबरपेट पुलिस ने कहा, “एक यूट्यूबर अंबरपेट में जामा मस्जिद के पास वीडियो बना रहा था। उस पर लोगों ने हमला कर दिया। इत्तेफाक से, छत्रपति शिवाजी महाराज का जुलूस वहां से गुजर रहा था, और दोनों ग्रुप नारे लगा रहे थे। हमारे पुलिस अधिकारी मौके पर थे और उन्होंने स्थिति को कंट्रोल किया।”
पुलिस ने आगे कहा, “स्थिति अभी कंट्रोल में है, और हमें किसी से कोई शिकायत नहीं मिली है।”
कर्नाटक के बागलकोट में मस्जिद के पास तनाव
कर्नाटक के बागलकोट में जयंती की जुलूस मस्जिद के पास से निकल रही थी, इसी दौरान जुलूस पर पत्थरबाजी हुई। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि मस्जिद से एक पत्थर उड़कर आया। पुलिस ने दोनों तरफ से इकट्ठा हुए सभी लोगों को हटा दिया है और हालात कंट्रोल में है।