मध्य प्रदेश के उज्जैन में 70 फीट गहरे बोरवेल में बच्चा गिरा, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी…

 उज्जैन के बड़नगर तहसील के झलारिया में खेलते समय 3 साल का एक बच्चा भागीरथ बोरवेल में गिर गया। यह घटना गुरुवार की रात करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार भोपाल से NDRF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। जो हरदा, इंदौर और उज्जैन की SDRF टीम के साथ जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। JCB मशीनों की मदद से बचाव अभियान जारी है।

70 फीट गहराई में फंसा है भागीरथ

NDRF की टीम के अनुसार भागीरथ करीब 70 फीट गहराई में फंसा है। उस तक पहुंचने के लिए समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है। अब तक करीब 40 फीट खुदाई हो चुकी है। इसके बाद चट्‌टानों ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया जा रहा है। मौके पर 2 एंबुलेंस भी तैनात किए गए हैं।

मां ने बचाने की कोशिश की थी

भागीरथ के पिता प्रवीण देवासी, राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला है। इनका परिवार पिछले तीन दिन से इलाके में भेड़ चराने के लिए रुका हुआ था। परिजन के अनुसार, बच्चा दीवार के पास खेल रहा था। उसने पत्थर से बोरवेल का ढक्कन हटाया और बाल्टी समझकर पैर डाल दिया, जिससे वह सीधे अंदर गिर गया। मां ने उसे गिरते देखा और बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गहराई में जा चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *